आँखों से मंजिल खो गयी है,
दिल के अरमान सो गए हैं |
यूँ मुहे तडपाओ न तू ,
इस कदर तरसाओ न तू |
खुद ही टूट कर बह रहा हूँ,
बिखरे टुकड़े चुन रहा हूँ |
तू भी जो मुझे छोड़ जाये,
जीवन ये कैसा जिया न जाये |
आँखों से मंजिल खो गयी है,
दिल के अरमान सो गए हैं |
हर गली बस ढूंड रहा हूँ,
तेरी सूरत या तेरी सीरत |
तेरी पल्खों की वो छाओं,
तेरी बाँहों की सिराहों |
हर तरफ बस तू ही तू है,
मेरे जीवन की तू रूह है |
मेरे सपनो की हकीकत,
तू ही मेरे जीने की ताकत |
अब तू है मंजिल, तू है अरमान,
तेरे बिना न जीना मरना |
तू हकीकत तू जरूरत,
तू है मेरे दिल की चाहत |
हर घड़ी ये जग है कहता,
मै हूँ पागल और वो हँसता |
मैं कहूँ बस तू है अपना,
न कोई ख्वाहिस न कोई सपना |
तू मेरी मंजिल, तू मेरा अरमान,
तेरे बिना न जीना मरना |
हात पकड़ ले, साथ दे मेरा,
जीवन में नया मोड़ है तेरा |
सोच न अब, और न तरसा,
मेरे साथी, तू तो साथ निभा |
तू मेरी मंजिल, तू मेरा अरमान,
तेरे बिना न जीना मरना |
No comments:
Post a Comment